Saturday, February 5, 2011

'मंदिर हमारा है' ...और दनादन चलने लगी गोलियां


बैंकाक. थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित करीब 900 साल पुराने मंदिर को लेकर सदियों से जारी विवाद शुक्रवार को दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक झड़प होने के साथ ही फिर भड़क उठा।

कंबोडियाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस झड़प में दो सैनिक मारे गए हैं तथा दो घायल हुए हैं। उधर, कंबोडिया से लगी थाई सीमा के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल थवाचेई सेमुत्सकोर्न ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे यह झड़प शुरू हुई।

थाई-कंबोडिया की सीमा पर स्थित इस हिंदू मंदिर को दोनों ही देश अपना बताते हैं। ग्यारहवीं सदी में बने इस मंदिर को थाईलैंड में खाव फ्रा विहार और कंबोडिया में प्रिया विहार के नाम से जाना जाता है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई बार खूनी संघर्ष हो चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने वर्ष 1962 में इस पर कंबोडिया के दावे को सही ठहराते हुए उसके सुपुर्द करने का फैसला सुनाया था। मंदिर के इर्दगिर्द के 4.6 वर्ग किलोमीटर के इलाके पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।

इसकी वजह से अब भी दोनों देशों के बीच विवाद बरकरार है। ताजा झड़प एक कंबोडियाई अदालत द्वारा दो थाई नागरिकों को कैद की सजा के तीन दिन बाद हुई है। इस फैसले पर थाईलैंड में तीखी प्रतिक्रिया हुई है

No comments:

प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पर पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप

प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पर प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप बीते 20 साल से सत्ता का बनवा...