Wednesday, November 29, 2017

एक ही लक्ष्य,एक ही नारा,दिल्ली का सी एम हो हमारा...


दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा ने सभी नवनिर्वाचित निगम पार्षदों और उम्मीदवारों के सम्मान में प्रदेश कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी ने कीया..


सम्मान समारोह में पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर के सभी पदाधिकारी मौजुद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य यह था की पूर्वांचल के उन नेताओं को सम्मान प्रदान करना था जिन्होंने अपने लगन और मेहनत से पार्टी और दिल्ली की जनता के बीच एक मुकाम बनाया है। इस सम्मान समारोह के माध्यम से ये भी सन्देश दिया गया कि किस तरह भाजपा को दिल्ली में अधिक से अधिक मजबूती प्रदान किया जाए और बिखरे हुए पूर्वांचलियों को एक साथ जोड़ कर उन्हें विकास के मुख्य धारा से जोड़ा जाए। क्योंकि अब यही कहेंगे कि एक ही लक्ष्य,एक ही नारा,दिल्ली का सी एम हो हमारा...



Saturday, November 18, 2017

प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार विफल

पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी तथा उनके पूर्वांचल मोर्चा के टीम 
दिल्ली के लोग ना केवल प्रदूषण से परेशान है अपितु गंदगी से भी उतने ही परेशान है अतः मोदी जी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज मेरे साथ पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी तथा उनके पूर्वांचल मोर्चा के टीम भी वहा मैजूद था और आज मै दावे के साथ कह सकता हूँ, केजरीवाल सरकार प्रदूषण तथा स्वच्छता दोनों ही मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है..
पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी ने कहा है कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान केजरीवाल सरकार ने पर्यावरण उपकर के रूप में 775 करोड़ रूपये वसूले हैं किन्तु पर्यावरण सुधार पर नगण्य राशि खर्च की है और वह भी पिछले साल..

इस वर्ष अर्थात 2017 में जब लोग प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित हुये हैं और केजरीवाल सरकार के पास 775 करोड़ रूपये उपलब्ध थे फिर भी केजरीवाल सरकार ने पर्यावरण को स्वच्छ करने पर खर्च करना उचित नहीं समझा। केजरीवाल सरकार द्वारा पर्यावरण के नाम पर खर्च किया गया अधिकांश धन मुख्यमंत्री के चित्र वाले होर्डिंग लगाने पर खर्च हुआ।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि केजरीवाल सरकार अधिकारिक रूप से दिल्ली को यह बतायें कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और उसे स्वच्छ करने के लिए क्या कार्य किये हैं। साथ ही लोगों से इकट्ठा किया गया पर्यावरण उपकर और लोगों पर खर्च की गई राशि का ब्यौरा भी दें..  और लोगो के स्वास्थ के साथ जो खिलवाड़ हुआ है उसका खामियाजा केजरीवाल सरकार को भूगतना ही पड़ेगा..
जय हिन्द 

Sunday, October 29, 2017

लोकमहापर्व छठ का समापन

लोकमहापर्व छठ का समापन हो गया। दिल्ली में हजारों जगह पर श्रद्धालुओं ने इस महापर्व में हिस्सा लिया। सबसे अधिक लोगों ने यमुना किनारे छठ पर्व का आयोजन किया। पर्व के दौरान यमुना नदी के किनारे गंदगी रह गई। इसे दूर करने का जिम्मा दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने अपने कंधों पर लिया है।

पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने अपने साथियों के साथ यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। मैंने अपने साथियों और कई कार्यकर्ताओं के साथ घाटों पर फैले पूजा के विसर्जन वाले वस्तुओं को यमुना से बाहर निकाला। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह जी जिस काम में दिन-रात लगे हुए हैं, हम भी अपने साथियों के साथ उसी कार्य को आगे बढा रहे हैं। हमने इस बार छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया है। मुझे उम्मीद है कि अगली बार श्रद्धालु स्वयं ही इन घाटों से जाने से पूर्व साफ-सफाई करेंगे। हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुझे खुशी होता है कि हमारे  पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह भी हमलोगों के साथ आकर श्रमदान करते रहे हैं।

अरबिंद झा
भाजपा पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली प्रदेश

प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पर पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप

प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पर प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप बीते 20 साल से सत्ता का बनवा...