Sunday, October 29, 2017

लोकमहापर्व छठ का समापन

लोकमहापर्व छठ का समापन हो गया। दिल्ली में हजारों जगह पर श्रद्धालुओं ने इस महापर्व में हिस्सा लिया। सबसे अधिक लोगों ने यमुना किनारे छठ पर्व का आयोजन किया। पर्व के दौरान यमुना नदी के किनारे गंदगी रह गई। इसे दूर करने का जिम्मा दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने अपने कंधों पर लिया है।

पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने अपने साथियों के साथ यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। मैंने अपने साथियों और कई कार्यकर्ताओं के साथ घाटों पर फैले पूजा के विसर्जन वाले वस्तुओं को यमुना से बाहर निकाला। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह जी जिस काम में दिन-रात लगे हुए हैं, हम भी अपने साथियों के साथ उसी कार्य को आगे बढा रहे हैं। हमने इस बार छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया है। मुझे उम्मीद है कि अगली बार श्रद्धालु स्वयं ही इन घाटों से जाने से पूर्व साफ-सफाई करेंगे। हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुझे खुशी होता है कि हमारे  पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह भी हमलोगों के साथ आकर श्रमदान करते रहे हैं।

अरबिंद झा
भाजपा पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली प्रदेश

No comments:

प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पर पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप

प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पर प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल पार्टी और वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप बीते 20 साल से सत्ता का बनवा...